व्यसनों का बढ़ता हुआ शौक समग्र मानवजाति के लिए आज एक विकट समस्या बन गया है | नशा एक खतरनाक दुर्व्यसन है । यह दुर्व्यसन जब किसी के जीवन में आ जाता है, तो उसे खोखला कर देता है और उसे विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर देता है । व्यसन व्यक्ति की प्रगति के सभी मार्गों को अवरुद्ध कर देता है । प्रारंभ में मनुष्य उसे आनंद की वस्तु समझकर अपनाता है, उसे मनोरंजन का साधन मानता है तथा उसे उच्च स्तर एवं गौरव का प्रतीक मानकर गले लगाता है परन्तु बाद में सिवाय पश्चाताप के उसके पास कुछ भी शेष नहीं रहता ।
अतः सेवाभावी समितियों द्वारा अपने देश के भाई-बहनों को व्यसनों से बचाने व उनसे मुक्ति दिलाने के लिए सक्रिय रूप से ठोस व सार्थक प्रयास किये गए हैं | जैसे –
- गरीबों में, मजदूरों में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिसमें व्यसनों से होनेवाली हानियों से उन्हें अवगत कराकर नशे से सावधान, व्यसनमुक्ति पाम्पलेट और अन्य सुप्रचार साहित्य का वितरण किया जाता है | साथ ही पूज्य बापूजी का वीडियो सत्संग भी दिखाया जाता है |
- शहर या गाँव के सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों-महाविद्यालयों में आश्रम से प्रकाशित व्यसनमुक्ति पोस्टर व कैलेंडर की प्रदर्शनी लगायी जाती है ताकि व्यसनों से होनेवाली शारीरिक विकृति व दुःखों से लोग समय रहते आगाह हो सकें | नशे से सावधान व दिव्य प्रेरणा प्रकाश एवं ऐसी ही अन्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है |
- सार्वजनिक स्थलों पर व्यसनमुक्ति से संबंधित नुक्कड़ नाटिका का आयोजन भी आयोजन किया जाता है |
- समितियों द्वारा पर्वों पर आयोजित संकीर्तन यात्राओं में व्यसनमुक्ति पर आधारित झांकियों का आयोजन किया जाता है जिसमें लोगों को व्यसनों से होनेवाली हानियों से अवगत कराया जाता है तथा नशे से सावधान और अन्य सत्साहित्य का वितरण किया जाता है ।
गाँव, शहर और विद्यालयों में व्यसनों के दुष्परिणामों पर आधारित व्याख्यान, प्रदर्शनी, वीडियो और संवाद सत्र का आयोजन किया जाता है । स्कूल-कॉलेजों में योग व उच्च संस्कार सिंचन कार्यक्रमों में युवाओं को व्यसनों से होनेवाली हानियों से अवगत कराकर उससे दूर रहने का संदेश दिया जाता है ।
“व्यसनों से सावधान” फिल्म, व्यसनों से होनेवाली हानियों को दर्शाते प्रभावशाली पोस्टर एवं प्रदर्शनी लगाकर व्यसनमुक्ति कार्यक्रमों में लोगों से व्यसन छोड़ने का संकल्प करवाया जाता है ।
समितियों द्वारा चलाये जा रहे `व्यसनमुक्ति अभियान’ से बड़ी संख्या में लोग व्यसनमुक्त हो रहे हैं ।