Tribal upliftment Campaign

आदिवासी उत्थान कार्यक्रम

 

प्रकृति के सान्निध्य में रहनेवाला आदिवासी समाज हमारी अनमोल सांस्कृतिक विरासत है । समितियों द्वारा आदिवासी और वनवासी लोगों में अपनी संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रति निष्ठा जगाने के एवं धर्मांतरण रोकने के कई प्रयास किये जाते है । जिसमें पूज्यश्री के वीडियो सत्संग, पर्वों और त्योहारों पर कीर्तन-भजन, मातृ-पितृ पूजन दिवस, तुलसी पूजन दिवस जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किये जाते है ।

आदिवासी क्षेत्रों में भंडारों का भी आयोजन किया जाता है जहाँ जीवनोपयोगी सामग्री, अनाज, वस्त्र, बर्तन, मिठाइयाँ, कम्बल, बच्चों को नोटबुकें आदि के वितरण व भोजन के साथ नकद दक्षिणा देने का कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है । हजारो भंडारों के माध्यम से अब तक लाखों गरीब आदिवासी लाभान्वित हो चुके हैं ।

इसके अलावा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, महिला जागृति कार्यक्रम तथा आदिवासी बच्चों को शिक्षा और संस्कार से लाभान्वित करने के लिए समिति द्वारा छात्रालय, आवासीय विद्यालय एवं समय-समय पर विद्यार्थी शिविर का आयोजन किया जाता है ।