Youth Development

युवाधन सुरक्षा अभियान

 

पाश्चात्य अंधानुकरण से पथभ्रष्ट हो रही युवा पीढ़ी को संयम एवं साधना के मार्ग पर लाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है । पूज्य गुरुदेव के संकल्प एवं आशीर्वाद से इस अभियान ने बहुत कम समय में ही देशभर में धूम मचाई तथा सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के अग्रणी लोगों द्वारा इसे सराहा गया है, सहयोग दिया गया है । 

 

समितियों द्वारा विद्यार्थियों, युवाओं व जनसामान्य में लाखों की संख्या में दिव्य प्रेरणा-प्रकाश पुस्तकें बाटी गयी हैं, साथ ही हजारों `युवा उत्थान कार्यक्रम’ आयोजित किये जा चुके हैं  । `युवाधन सुरक्षा अभियान’ से युवानों में नवचेतना आयी है ।