जेल में बंदी जीवन बिता रहे कैदियों के अपराधमुक्त जीवन, मानसिक उन्नति एवं सर्वांगीण उत्थान हेतु समितियों द्वारा जेलों में ‘कैदी उत्थान कार्यक्रमों’ का आयोजन कर ऐसे अपराधियों को फिर से सही दिशा दिखाने का एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का दिव्य कार्य हो रहा है ।
समितियों द्वारा कारागारों में कैदियों के जीवन को सही दिशा देने हेतु नियमित रूप से साप्ताहिक, पाक्षिक या मासिक विडियो सत्संग करवाना, सत्साहित्य-वितरण, जीवन-उत्थान व नशामुक्ति के प्रयोगों का प्रशिक्षण आदि द्वारा कैदियों के जीवन को उन्नत बनाने का भगीरथ प्रयास किया जाता है ।
मानसिक एवं नैतिक मूल्यों के सुधार हेतु पूज्यश्री के वीडियो सत्संग, कीर्तन-भजन, योग प्रशिक्षण आदि आयोजनों द्वारा अच्छे परिणाम सामने आ रहे है ।
उन्हें भगवन्नाम-लेखन पुस्तिका दी जाती है ताकि वे फुरसत के समय का सदुपयोग कर भगवन्नाम-लेखन कर सकें । जेल के पुस्तकालय में आश्रम द्वारा प्रकाशित किताबों का सेट दीये जाते हैं ।
यह भी देखा गया है कि समितियों द्वारा किये गए प्रयासों से, जेल में पुज्यश्री के अमृतवाणी पर आधारित वीडियो सत्संग करवाने से कैदियों के जीवन में अदभुत परिवर्तन हुआ है ।