Medical Services

चिकित्सा सेवा

 

दूर-दराज के आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में, जहाँ आसानी से चिकित्सा-सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती, वहाँ पर श्री योग वेदांत सेवा समितियों द्वारा `नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों’ का आयोजन किया जाता है, जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर जरुरतमंद को मिलता है जाँच, परामर्श और दवाइयों का लाभ । इन चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य केवल रोग का उपचार नहीं, बल्कि मानवता की सेवा एवं स्वस्थ समाज का निर्माण है ।

इन शिविरों में शारीरिक उपचार के साथ योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक जीवनशैली का मार्गदर्शन भी दिया जाता है । 

चिकित्सा शिविरों में आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक, प्राकृतिक चिकित्सा व एक्युप्रेशर – इन निर्दोष चिकित्सा पद्धतियों से निष्णात वैद्यों द्वारा नि:शुल्क उपचार किये जाते हैं ।  

दिव्यांगजनों के लिए साइकिल, व्हील चेयर एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है ।

समितियों द्वारा अस्पतालों में जाकर मरीजों में फल, दूध, दवाइयाँ, भोजन एवं सत्साहित्य का निःशुल्क वितरण भी किया जाता है ।

जब पूरा देश कोरोना महामारी के समय चुनौती से जूझ रहा था, उस समय देशभर की समितियों द्वारा सराहनीय सेवाकार्य किया गया । लॉकडाउन के कठिन दौर में गरीब, मजदुर, असहाय, जरुरतमंद परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, सब्जियाँ, मसाले आदि का राशन किट वितरित किया गया, भोजन पैकेट पहुँचाये गये, आश्रम द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक औषधियाँ, मास्क, सैनिटाइजर एवं आवश्यक सामग्री निःशुल्क वितरित की गई ।